ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

बिहार में अपराधी बेखौफ: CSP संचालक और स्टाफ से मारपीट, नकद, लेपटॉप और तीन मोबाइल लूटे; जांच में जुटी पुलिस

JAMUI: बिहार में अपराधी नेखौफ़ हो गए है. आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला जमुई जिले का है जहां शुक्रवार रात 9 बजे तीन की संख्या में अपराधियो ने सीएसपी संचालक से मारपीट कर ल

बिहार में अपराधी बेखौफ: CSP संचालक और स्टाफ से मारपीट, नकद, लेपटॉप और तीन मोबाइल लूटे; जांच में जुटी पुलिस
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

JAMUI: बिहार में अपराधी नेखौफ़ हो गए है. आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है. ताजा मामला जमुई जिले का है जहां शुक्रवार रात 9 बजे तीन की संख्या में अपराधियो ने सीएसपी संचालक से मारपीट कर  लैपटॉप और तीन मोबाइल लूट लिया. इस दौरान सीएसपी संचालक और उनके स्टाफ के साथ के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।जिसमें सीएसपी सचालक सहित स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गया.


यह घटना जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के चकाई  देवघर मुख्य मार्ग के धमनिया मोड़ के पास का है. गंभीर रूप से घायल  सीएसपी संचालक कि पहचान धीरज कुमार और शशि लाल कुमार  के रूप में हुई है. घटना के बाद मामले की जानकारी चंद्रमंडी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही देर रात झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, चंद्रमंडी  थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई. हालाकि पुलिस पैसे की लूट को गलत बता रही है. वही पीड़ित की माने तो अपराधियों ने नगदी भी लुटा है पर कितना लूटा है, वह अभी बताने में असमर्थ है. 


मिली जानकारी के अनुसार सीएसपी संचालक धीरज कुमार का माधोपुर बाजार में मोबाइल का दुकान और घर पर सीएसपी चलाता है. रात करीब 9 बजे वह अपने बाइक से दुकान बंद कर घर आ रहा था. तभी घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर धमनिया मोड़ जंगली इलाके के पास तीन अपराधियो ने डंडे से पीट कर नगदी सहित लेपटॉप और तीन मोबाइल लूट लिया. पीड़ित शशि लाल ने बताया की तीन चार की संख्या में अपराधी थे. लेपटॉप और मोबाइल लूट लिया,पैसे की जानकारी मुझे नही है. वह धीरज जानता है.वही गंभीर रूप से घायल धीरज अभी कुछ भी बताने से असमर्थ है. 


इस मामले में चंद्रमंडी थाना अध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि घटना रात 9 बजे की है. तीन की संख्या में अपराधियो ने इस घटना को अंजाम दिया है. अपराधियो ने पीड़ित से लेपटॉप और तीन मोबाइल छीन लिए है. वही पैसे की लूट के बारे में उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध है. पुलिस छानबीन कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता