ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में बालू माफिया के हौसले बुलंद, NGT की रोक के बावजूद अवैध खनन जारी; पुलिस और माफिया के बीच टकराव टला

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में बालू माफी और पुलिस के बीच झड़प होते-होते बच गया। पुलिस ने अवैध खनन में लगे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है.

Bihar Crime News
बेखौफ हुए बालू माफिया
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: जमुई के क्यूल नदी में एनजीटी की रोक के बाद खनन विभाग द्वारा पत्नेश्वर पुल से दौलतपुर तक नदी के घाट तक की बंदोबस्ती नहीं की गई। जिस पर बालू माफियाओं की नजर लगी है। गुरुवार की सुबह भी मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना व दौलतपुर गांव के बीच नदी घाट में अवैध बालू तस्करों के खिलाफ मलयपुर थाने की पुलिस ने फिर बड़ी कार्रवाई की है। 


पुलिस ने अवैध बालू खनन में लगे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया है जबकि बालू माफिया और पुलिस के कई घंटे तक नदी में धर पकड़ भी चला। पुलिस बल की संख्या और चारों तरफ से पुलिस कि घेराबंदी की कार्रवाई की रणनीति के बीच झड़प होने से बाल-बाल बच गया। इस दौरान पुलिस को देखते ही बालू माफिया ने बालू लदे एक ट्रैक्टर से इंजन छुड़ाकर भागने में सफल रहा हालांकि मलयपुर थाना अध्यक्ष ने पुलिस के अतिरिक्त सुरक्षा बल को मंगाकर चारों ओर से घेराबंदी की जिसके बाद बालू माफिया भागने को विवश हो गया।


बता दें कि एक मार्च के शनिवार की सुबह भी भी इसी पतौना और दौलतपुर नदी घाट के बीच छापेमारी करने गए मलयपुर थाने के अवर निरीक्षक महेश सिंह व 6 पुलिसकर्मियों पर करीब 100 से अधिक बालू माफियाओं ने  घेरकर हमला कर दिया था। मामला इतना बढ़ गया कि बालू माफिया ने पुलिस टीम पर गोलीबारी भी कर दी थी। हालांकि बाद में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की थी इस गोलीबारी में लगभग दोनों और से 10 राउंड गोली चली थी। हालांकि इस दौरान पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसके बावजूद बालू माफिया का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि पोतना घाट से लगातार अवैध बालू का उत्खनन किया जा रहा है। 


गुरुवार की सुबह भी मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह को सूचना मिली कि बालू माफियाओं द्वारा क्यूल नदी के पोतना नदी घाट से अवैध बालू का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना के बाद की गई कार्रवाई में पुलिस और बालू माफिया एक बार फिर आमने-सामने आ गए लेकिन मलयपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार की छापेमारी की रणनीति ने का मनोबल तोड़ दिया और बालू माफिया और पुलिस आमने-सामने होने से बाल-बाल बच गए। अन्यथा मुठभेड़ होने की संभावना बनी थी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता