ब्रेकिंग
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम

जमुई : BSNL एसडीओ की गाड़ी पर बोला हमला, बच्चे को ठोकर लगने पर उग्र हुए ग्रामीण, SDO ने भागकर बचाई जान

JAMUI : खबर जमुई से है, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने बीएसएनएल के एसडीओ की गाड़ी पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि बांका बीएसएनएल के SDO शिशिर

जमुई : BSNL एसडीओ की गाड़ी पर बोला हमला, बच्चे को ठोकर लगने पर उग्र हुए ग्रामीण, SDO ने भागकर बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : खबर जमुई से है, जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने बीएसएनएल के एसडीओ की गाड़ी पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि बांका बीएसएनएल के SDO शिशिर कुमार अपने सहयोगी के साथ पटना जा रहे थे। अचानक उनके मन में आया कि वे झाझा में रहनेवाले अपने सहयोगी मिल लें, फिर क्या था जैसे ही वे आगे बढ़े कटहराटांड के पास अचानक उसकी गाड़ी के आगे एक बच्चा दौड़कर आ गया।जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गया।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने SDO की गाड़ी को रोकना चाहा जिसके बाद वे किसी प्रकार जान बचाकर वहां से भागे। जिससे गुस्साए लोग बाइक और अन्य वाहन से पीछा करने लगे। बाद में स्थानीय मुखिया और कुछ ग्रामीण ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और SDO और उसके सहयोगी का लोगों से बचाया।


घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीओ और उनके सहयोगी को सुरक्षित थाने ले आई। बांका बीएसएनएल एसडीओ ने बताया कि बच्चा अचानक कहीं से उनकी गाड़ी के सामने आ गया जिससे उसे हल्की चोट लग गई थी। जिससे नाराज ग्रामीणों ने हमला बोल दिया।