ब्रेकिंग
Bihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्टBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावसृजन घोटाले पर तेजस्वी का बड़ा ‘वार’, BJP से पूछा- सबूत मिले तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?पटना हाईकोर्ट को मिलने वाला है नया बॉस! जस्टिस वी. कामेश्वर राव के नाम पर कॉलेजियम की मुहर, जानिए कब संभालेंगे पदबिहार में फिर बदला मौसम! आज 12 जिलों में बारिश-तेज हवा, 13-14 अगस्त को 19 जिलों पर भारी बारिश का अलर्ट

सुबह-सवेरे ED की छापेमारी से हड़कंप, जमीन घोटाले में 9 लोगों के ठिकानों पर दबिश

RANCHI : झारखंड जमीन घोटाले में मंगलवार की सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, ईडी की गिरफ्त में आए सद्दाम से मिले इनपुट के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम

सुबह-सवेरे ED की छापेमारी से हड़कंप, जमीन घोटाले में 9 लोगों के ठिकानों पर दबिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI : झारखंड जमीन घोटाले में मंगलवार की सुबह ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, ईडी की गिरफ्त में आए सद्दाम से मिले इनपुट के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम कुल 9 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जेएमएम नेता अंतू तिर्की के बरियातू स्थित आवास पर भी छापेमारी की खबर है।


दरअसल, ईडी ने जमीन घोटाले में पिछले दिनों सद्दाम को गिरफ्तार किया था। सद्दाम को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ने उसे पीएमएलए यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। जहां से कोर्ट ने उसे चार दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया था। ईडी का मानना है कि फर्जी डीड बनाने का मास्टरमाइंड सद्दाम ही है।


इसी जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवानी पड़ी है। ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी से पहले ईडी हेमंत सोरेन को कस्टडी में लेकर राजभवन भी पहुंची थी। जहां उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया था। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन फिलहाल रांची के होटवार जेल में बंद हैं।