ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

जेल से रची गई डबल मर्डर की साजिश, एसपी ने किया खुलासा

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने डबल मर्डर और डकैती की योजना बना रहे 7 कुख्यात अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो

 जेल से रची गई डबल मर्डर की साजिश, एसपी ने किया खुलासा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने डबल मर्डर और डकैती की योजना बना रहे 7 कुख्यात अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो देसी पिस्टल, तीन देसी पिस्टल, दो मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस और साढे तीन किलो गांजा और एक स्कॉर्पियो बरामद किया है। 


दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल से निकलने के बाद इनियार गांव निवासी कुख्यात बदमाश मुरारी सिंह जेल में कुछ बदमाशों के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रची है। जेल से ही नावकोठी थाना क्षेत्र में एक शिक्षक से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर उसकी हत्या की सुपारी ली गई। इसके साथ ही बलिया थाना क्षेत्र में एक बदमाश की हत्या की सुपारी 3 लाख रुपए में ली गई थी। इन दोनों की हत्या करने और एक स्वर्ण आभूषण दुकान में डकैती की घटना को अंजाम कल रात देने के लिए सात बदमाश स्कॉर्पियो से हथियार के साथ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी के पास जुटे थे। 


बदमाशों के जमावड़े की सूचना एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस को मिली थी, जिसके बाद सदर डीसीपी अमित कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस पान गाछी इलाके में घेराबंदी कर स्कार्पियो सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जेल से ही साजिश रची गई थी, इसकी जानकारी पुलिस को लग गई थी जिसके बाद टेक्निकल और मैनुअल जांच इन बदमाशों के खिलाफ की जा रही थी जिसमें अलग-अलग इलाकों में एक साथ दो लोगों की हत्या करने और डकैती करने की योजना की जानकारी मिल गई थी जिसके बाद पुलिस टीम ने सभी बदमाशों को हथियार के साथ घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। 


गिरफ्तार बदमाशों में गिरोह का सरगना मुरारी सिंह, पंकज कुमार , दिलखुश कुमार ,चंदन कुमार ,अविनाश कुमार ,चंदन कुमार और बसंत कुमार शामिल है गिरफ्तार मुरारी सिंह , चंदन कुमार दिलखुश कुमार और पंकज कुमार पर हत्या लूट रंगदारी के आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है एसपी ने कहा कि सभी बदमाशों की दोस्ती जेल में हुई थी और जेल से ही पूरी घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई थी।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता