ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

जहानाबाद : अपराधियों ने दंपत्ति को मारी गोली, पति की मौत.. पत्नी की हालत नाजुक

JAHANBAD : जहानाबाद जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीते रात अपराधियों ने एक दंपति को गोली मार दी है। गोली लगने के कारण पति की मौके पर ही मौत हो गई है ज

जहानाबाद : अपराधियों ने दंपत्ति को मारी गोली, पति की मौत.. पत्नी की हालत नाजुक
Editor
2 मिनट

JAHANBAD : जहानाबाद जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीते रात अपराधियों ने एक दंपति को गोली मार दी है। गोली लगने के कारण पति की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। 


घटना बीती रात की है। नगर थाना इलाके के रामानंद कॉलोनी के पास एनएच 110 पर यह वारदात हुई है। पूजा करने जा रहे हैं पति और पत्नी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद पति की मौत मौके पर ही हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया। पत्नी की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण उसे बाद में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। 


पुलिस इस घटना के बाद अपराधियों की छानबीन में जुटी हुई है। सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचान की जा रही है। इस घटना के बाद से रामानंद कॉलोनी के आसपास तनाव व्याप्त है। लोगों में गुस्सा है, लोगों ने आज सुबह एनएच को भी जाम करने का प्रयास किया। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता