ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार : दो गुटों के जमकर हुई मारपीट, झगड़ा छुड़ाने गए शख्स की मौत, चार लोग बुरी तरह घायल

JAHANABAD : बिहार हमेशा से अनोखे मामले को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। कभी यहां चिकेन न देने को लेकर हत्या कर दी जाती है तो कभी मछली और रसगुल्ला न मिलने की वजहों से गोलीबारी हो

बिहार : दो गुटों के जमकर हुई मारपीट, झगड़ा छुड़ाने गए शख्स की मौत, चार लोग बुरी तरह घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAHANABAD : बिहार हमेशा से अनोखे मामले को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। कभी यहां चिकेन न देने को लेकर हत्या कर दी जाती है तो कभी मछली और रसगुल्ला न मिलने की वजहों से गोलीबारी हो जाती है। इस बीच एक ताजा मामला बिहार के जहानाबाद से निकल कर सामने आया है। जहां दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर हो रही विवाद को शांत करवाने गए युवक की मौत हो गई। 


दरअसल, बिहार के जहानाबाद जिले के भेलावर ओपी क्षेत्र के भरथुआ गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में झगड़ा छुड़ाने गए एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, गांव में ही किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस  मारपीट की घटना को देख गांव का एक व्यक्ति अवध पासवान इन लोगों को छुड़ाने गया था। इसी दौरान उसे इस कदर चोट लगी कि इसकी घटनास्थल पर ही  मौत हो गई। जबकि,चार लोग बुरी जख्मी हुए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, भेलावर ओपी क्षेत्र के भरथुआ गांव में पिछले कई सालों से दो पक्षों के बीच विवाद चला रहा है।  अब यही विवाद एक बार फिर रविवार देर रात शुरू हो गया। पहले तो इन दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद बातों ही बातों में दोनों तरफ से जमकर मारपीट शुरू कर दी गई। इस मारपीट की घटना को देख गांव का एक व्यक्ति अवध पासवान इन लोगों छुड़ाने गया था इसी को बचाने में उसे चोट लगी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। 


इस मारपीट की घटना में चार लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी चार लोगों में दो युवतियां भी शामिल हैं. सूचना मिलने के बाद कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची। सभी घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। यहां अवध पासवान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची भेलावर ओपी की पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है।भेलावर ओपी अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी किसी विवाद से जुड़ा है।  जांच की जा रही है।