ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

महज 11 साल की उम्र में जीजा से शादी, 12 साल बाद देवर से हो गया प्यार; दिलचस्प है कहानी

Rajasthan: राजस्थान के चुरू जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामवा सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी जबरन हुई शादी को छोड़कर अपने देवर के साथ नया जीवन शुरू करने का फैसला किया है। अब युवती और उसका साथ

Rajasthan news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajasthan: राजस्थान के चुरू जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामवा सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी जबरन हुई शादी को छोड़कर अपने देवर के साथ नया जीवन शुरू करने का फैसला किया है। अब युवती और उसका साथी परिवार की जान से मारने की धमकियों का सामना कर रहे हैं।


यह मामला एक 23 वर्षीय लड़की का है, जिसकी शादी 11 साल की उम्र में ही अपने जीजा से कर दी गई थी। यह बाल विवाह उस समय हुआ जब लड़की की बड़ी बहन की मृत्यु हो गई थी। परिवार ने यह विवाह इसलिए कराया ताकि वह अपनी मृत बहन के बच्चों की देखभाल कर सके। लेकिन इस रिश्ते ने लड़की का जीवन नरक बना दिया।


लड़की ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और कभी उसे प्रेम या इज्जत नहीं दी। वहीं, सास भी उसे रोज़ाना ताने देती थी। ऐसे कठिन समय में, उसे अपने देवर का सहारा मिला, जो कि एक दिहाड़ी मजदूर है। धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों घंटों एक-दूसरे से बातें करते और अपने दुख साझा करते।


बीते 13 फरवरी को लड़की ने अपने देवर के साथ घर छोड़ दिया और दोनों ने करीब ढाई महीने तक देश के विभिन्न राज्यों में शरण ली, कभी गुरुग्राम में तो कभी मंदिरों में रहे। अब लड़की और उसका प्रेमी परिवार वालों की धमकियों से डरे हुए हैं। उन्होंने चूरू पुलिस अधीक्षक के समक्ष सुरक्षा की मांग की है। युवती का कहना है कि वह अपनी मर्जी से जीवन जीना चाहती है।