ब्रेकिंग
संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦बिहार की जेलों में कैदियों को मिलेगा नया काम, अब हवाई चप्पल और LED बल्ब बनाने की तैयारी

भारत-नेपाल सीमा पर नकली नोटों की तस्करी का खुलासा, 88 हजार की फेक करेंसी के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार

Fake Currency: भारत-नेपाल सीमा के पास पूर्वी चंपारण में SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मोतिहारी-लखौरा रोड पर नाकेबंदी के दौरान 500 रुपये के 176 संदिग्ध नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 88 हजार रुपये है।

Fake Currency
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Fake Currency: भारत-नेपाल सीमा के पास नकली भारतीय नोटों की तस्करी के खिलाफ SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पूर्वी चंपारण में मोतिहारी-लखौरा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार दोनों लोगों को पकड़ा गया। तलाशी में 500 रुपये के 176 संदिग्ध नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 88 हजार रुपये बताई गई है।



यह कार्रवाई 71वीं वाहिनी SSB के कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में की गई। सीमा चौकी महुअवा को सूचना मिली थी कि मोतिहारी से संदिग्ध भारतीय मुद्रा की खेप तस्करी के लिए ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद SSB ने लखौरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।



इसके बाद उपनिरीक्षक रिषभ सिंह रावत के नेतृत्व में SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मोतिहारी-लखौरा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने शक के आधार पर एक बाइक को रोका, जिस पर दो लोग सवार थे। पूछताछ में उनकी पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के शेख नूर आलम और मो. इस्तकार के रूप में हुई।



शेख नूर आलम 38 वर्षीय है और बसवरिया का रहने वाला बताया गया है, जबकि 35 वर्षीय मो. इस्तकार महुआवा का निवासी है।मोतिहारी सदर CO सुनील कुमार की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली गई। इस दौरान शेख नूर आलम के पास से 500 रुपये के 176 संदिग्ध नोट बरामद किए गए। इनकी कुल कीमत 88,000 रुपये है।



प्रारंभिक जांच में नोटों की छपाई की गुणवत्ता कमजोर पाई गई। इसके अलावा कई नोटों पर एक ही सीरियल नंबर दर्ज होने की बात भी सामने आई। इन आधारों पर पुलिस ने नोटों के नकली होने की आशंका जताई है। हालांकि, बरामद नोट असली हैं या नकली, इसकी अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी।



SSB ने रात करीब 11:05 बजे बरामद रकम को जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों और संदिग्ध नोटों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लखौरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध नोट कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था।



SSB अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई समय पर मिली सूचना और बिहार पुलिस के साथ बेहतर तालमेल का परिणाम है। भारत-नेपाल सीमा पर नकली नोटों की तस्करी समेत अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता