ब्रेकिंग
किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦2 करोड़ रिश्वत लेते ASP का दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने अधिकारी को भी पकड़ा✦वृद्ध की संदिग्ध मौत से भड़के ग्रामीण, थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन; थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप✦प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब 30 दिन का रिचार्ज और वॉइस-ओनली प्लान मिलेगा

इनकम टैक्स के सीनियर इंस्पेक्टर को भभुआ पुलिस ने पकड़ा, जानिए क्या है मामला

KAIMUR: बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां सदर अस्पताल भभुआ के प्रांगण में एएनएम कॉलेज की जांच करने सासाराम से आए इनकम टैक्स के सीनियर इंस्पेक्टर को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ग

इनकम टैक्स के सीनियर इंस्पेक्टर को भभुआ पुलिस ने पकड़ा, जानिए क्या है मामला
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR: बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां सदर अस्पताल भभुआ के प्रांगण में एएनएम कॉलेज की जांच करने सासाराम से आए इनकम टैक्स के सीनियर इंस्पेक्टर को कैमूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार इंस्पेक्टर से जब पूछताछ की गई तो पुलिस के भी होश उड़ गए। इंस्पेक्टर फर्जी इनकम टैक्स का सीनियर ऑफिसर बन कर एनएम कॉलेज की जांच करने भभुआ पहुंचा था। 



उसने 2 दिन पहले भी एएनएम कॉलेज के प्रिंसिपल को फोन कर एडीएम बन कर धमकाया था। पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी हुई है। बिहार में डीजीपी के साथ हुए फर्जीवाड़े के बाद कैमूर जिले में भी एक फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर गिरफ्तार हो गया। गिरफ्तार युवक रोहतास जिले के सासाराम का ओम कुमार बताया जा रहा।



मामले को लेकर कैमूर डीपीएम ऋषिकेश जयसवाल ने बताया कि एक युवक अपने आपको इनकम टैक्स का सीनियर इंस्पेक्टर बताकर एएनएम कॉलेज भभुआ की जांच करने पहुंचा था। गार्ड ने जब मुझे इसकी सूचना दी तो मैं वहां पहुंच गया। पूछताछ में उसने बताया कि रोहतास डीएम ने मुझे जांच करने के लिए भेजा गया है। जब उससे जांच करने के लिए ऑथराइजेशन लेटर की मांग की गई तो उसने कहा कि मुझे किसी प्रकार का लिखित मुझे दस्तावेज नहीं मिले हैं। शक के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। विभाग में बात करने पर पता चला कि कोई भी इनकम टैक्स जांच करने के लिए नहीं पहुंचा है। 


टैग्स