ब्रेकिंग
Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar News : बिहार में 98 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का मामला, भागलपुर के DEO पर गिरी गाज✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?

IG बनते ही एक्शन में आए शिवदीप लांडे, वैशाली पहुंचकर SP और पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

HAJIPUR: बिहार के सिंघम नाम से मशहूर 2006 बैंच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी का पद संभालते ही एक्शन में आ गए हैं। मुजफ्फरपुर में पदभार ग्रहण करने

IG बनते ही एक्शन में आए शिवदीप लांडे, वैशाली पहुंचकर SP और पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार के सिंघम नाम से मशहूर 2006 बैंच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी का पद संभालते ही एक्शन में आ गए हैं। मुजफ्फरपुर में पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को लांडे अचानक हाजीपुर पहुंच गए। जिसके बाद हाजीपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वैशाली एसपी कार्यालय में एसपी समेत जिले कई बड़े अधिकारियों के साथ हाई लेबल मीटिंग की है।


आईजी शिवदीप वामनराव लांडे ने हाजीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में जिले के तीनों अनुमंडल मुख्यालय हाजीपुर, महनार, महुआ अनुमंडलों के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ हाई लेबल मीटिंग की है। इस दौरान वैशाली एसपी रवि रंजन कुमार, हाजीपुर एसडीपीओ ओमप्रकाश, महनार एसडीपीओ प्रीतेश कुमार, महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन समेत कई अधिकारी मौजूद थे। 


हाई लेबल मीटिंग में आइजी शिवदीप लांडे ने वैशाली पुलिस अधिकारी को अपराध नियंत्रण को लेकर कई टिप्स दिए हैं। मीडिया से बातचीत में शिवदीप लांडे ने बताया कि मुजफ्फपुर में तिरहुत आईजी पद का चार्ज लिया था तो एक रिव्यू के तौर पर वैशाली आए थे और वैशाली आकर एसपी रवि रंजन और सभी पुलिस अधिकारियों से हमने बात की है, तो पता चला कि अपराधिक घटनाएं पहले से बहुत कम हुई हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता