ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

होटल व्यवसाई से 21 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिमकार्ड बरामद

PATNA: राजधानी में अपराधियों का बोल बाला है। अपराधी लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी अनुमंडल फतुहा थाना क्षेत्र

होटल व्यवसाई से 21 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिमकार्ड बरामद
Desk
2 मिनट

PATNA: राजधानी में अपराधियों का बोल बाला है। अपराधी लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला  पटना सिटी अनुमंडल फतुहा थाना क्षेत्र के NH-30 के पास का की है, जहां अपराधियो ने होटल व्यवसाई महेश कुमार से मोबाइल के जरिए ₹21 लाख की रंगदारी मांगी।


वहीं, रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस धमकी से परेशान होटल व्यवसाय महेश कुमार ने पुलिस से मदद ली। पीड़ित ने पुलिस को रंगदारी का ऑडियो रिकॉर्डिंग का पुख्ता सबूत दिया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित व्यवसाय के बयान पर मामला दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने अपने अनुसंधान में तकनीक का सहारा लेकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी की पहचान नालंदा जिला के चंडी थाना इलाके का रहने वाले सूरज कुमार के रूप में की है। पुलिस ने उस आरोपी के पास से मोबाइल और सिमकार्ड भी बरामद कर लिया है। जिससे 21 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ कर उसके पुरानी रिकॉर्ड को खंगाल रही है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता