ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

हॉरर किलिंग निकला बक्सर का मामला, भाई-पिता और मां अरेस्ट, रोते हुए पिता ने कहा-लाखों खर्च कर की शादी और उसके दूसरे दिन ही भागी बेटी इसलिए मार डाला

BUXAR : बक्सर के कुकुढ़ा में गोली मार कर जलाई गई महिला की हत्या उसके अपनों ने ही की थी. बक्सर हत्याकांड के मामले का खुलासा करते हुए एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि ये पूरा मामला

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BUXAR : बक्सर के कुकुढ़ा में गोली मार कर जलाई गई महिला की हत्या उसके अपनों ने ही की थी. बक्सर हत्याकांड के मामले का खुलासा करते हुए एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि ये पूरा मामला हॉरर किलिंग का है. 

भाई-पिता और मां अरेस्ट
मृतका की पहचान भभुआ के दिनारा की रहने वाली रानी उर्फ इंदू के रुप में हुई है. रानी की हत्या के इल्जाम में उसके पिता-भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

रोते हुए पिता ने कहा-लाखों खर्च कर की शादी 
रानी के पिता महेंद्र प्रसाद गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में आते ही रो पड़े. रिटायर्ड फौजी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि लाखों रुपये खर्च कर उसने इंदू की शादी की थी, पर वह शादी के दूसरे दिन ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई. इज्जत बचाने के लिए उसने रानी की हत्या की.

ऐसे हुई मृतका की पहचान 
पुलिस को किसी ने सूचना दी कि दिनारा की एक नवविवाहिता गायब है. जिसके आधार पर जांच करते हुए पुलिस रानी के भाई और मां तक पहुंची. भाई ने पूछताछ में बताया कि उसकी एक बहन शादी के बाद से ही लापता थी. उसके पिता उसकी तलाश में रहते थे. इसके बाद पुलिस ने रानी की मां और बहन से पूछताछ की और मृतका की सैंडल और बिछिया दिखाई. जिसे उसने  पहचान लिया. इसके बाद पुलिस का शक यकीन में बदल गया.