ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में बनेंगे तरह-तरह के पकवान, नीरज हलवाई सहित 6 टीमों के साथ 70 कारीगर संभालेंगे जिम्मेदारी

तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी

Bihar Cyber Fraud: बिहार में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती के बाद पीड़ित को निवेश के नाम पर लाखों रुपये गंवाने पड़े। करीब तीन महीने तक वीडियो कॉल और बातचीत के बाद उसे मुनाफे का लालच दिया...

तीन महीने की दोस्ती... फिर आया वीडियो कॉल! लड़की की एक चाल में ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गई पूरी जमा-पूंजी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Cyber Fraud: पटना में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें फेसबुक के जरिए दोस्ती करने के बाद एक युवती ने निजी कंपनी के कर्मचारी को निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया. करीब तीन महीने तक बातचीत और वीडियो कॉल के जरिए विश्वास कायम करने के बाद युवती ने उसे ई-सेलर शॉप नाम की कंपनी में निवेश करने के लिए कहा. पीड़ित ने युवती की बातों पर भरोसा करते हुए अपनी जमा-पूंजी के करीब 70 लाख रुपये निवेश कर दिए. बाद में रकम निकालने की कोशिश की तो वह सफल नहीं हुए और उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.


मूल रूप से गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित वर्तमान में पटना के सगुना मोड़ इलाके में रहते हैं. वह वर्ष 2006 से एक निजी कंपनी में काम कर रहे हैं. करीब तीन महीने पहले फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान एक युवती से हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत हुई और धीरे-धीरे संपर्क बढ़ता गया. युवती चैटिंग के साथ वीडियो कॉल के जरिए भी उनसे बातचीत करने लगी.


करीब तीन महीने तक लगातार बातचीत के बाद युवती ने पीड़ित को ई-सेलर शॉप नाम की कंपनी के बारे में जानकारी दी. उसने कंपनी में निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलने की बात कही. युवती की बातों पर भरोसा कर पीड़ित ने अलग-अलग समय में कंपनी में करीब 70 लाख रुपये निवेश कर दिए. इसमें उनकी पूरी जमा-पूंजी चली गई.


रकम निकालने की कोशिश पर खुला ठगी का मामला

निवेश करने के बाद जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस निकालने की कोशिश की तो वह सफल नहीं हुए. लगातार प्रयास के बावजूद रकम नहीं निकलने पर उन्हें शक हुआ. इसके बाद उन्हें समझ आया कि जिस कंपनी में उन्होंने पैसा लगाया था, वह साइबर ठगी का हिस्सा हो सकती है. पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज कराई.


पुलिस अब युवती और उसके जरिए संचालित किए जा रहे कथित साइबर नेटवर्क की जांच कर रही है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पीड़ित से संपर्क करने वाली युवती कौन है और 70 लाख रुपये की रकम किन खातों में ट्रांसफर की गई.