ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

हिलसा अंचल कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर 19 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने कुंदन को दबोचा

NALANDA: बिहार में आए दिन निगरानी की टीम घूसखोरों को रंगेहाथ पकड़ती है। पकड़े जाने के बाद नौकरी पर आफत आ जाती है। कई रात तो जेलों की काल कोठरी में गुजारनी पड़ती है। ऊपर से समा

हिलसा अंचल कार्यालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर 19 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने कुंदन को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: बिहार में आए दिन निगरानी की टीम घूसखोरों को रंगेहाथ पकड़ती है। पकड़े जाने के बाद नौकरी पर आफत आ जाती है। कई रात तो जेलों की काल कोठरी में गुजारनी पड़ती है। ऊपर से समाज में बदनामी भी अलग होती है। इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। 


ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले के हिलसा का है जहां प्रखंड कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार को निगरानी की टीम ने 19 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा है। जिसे गिरफ्तार कर निगरानी की टीम पटना लेकर रवाना हुई है।


बताया जाता है कि हिलसा के दाहाविगहा निवासी जितेन्द्र वर्मा के बेटे उमेश प्रसाद ने 20 फरवरी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में यह शिकायत की थी कि डाटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार दो जमीन का छूटा हुआ जमाबंदी चढ़ाने के लिए 20 हजार रुपये बतौर रिश्वत मांग रहे हैं। 


मामले का सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा 19 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिला। कुंदन पर जो आरोप पीड़ित ने लगाए थे वो सही पाया गया। पुलिस उपाधीक्षक विमलेन्दु कुमार गुलशन के नेतृत्व में एक धावा टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कुंदन कुमार को 19 हजार रूपये घूस लेते हिलसा अंचल कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।   

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें