ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

दारू के नशे में टल्ली होकर हेड क्लर्क ने महिलाकर्मी के साथ की अश्लील हरकत

BANKA: बिहार में शराबबंदी है, लेकिन आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर अपराधी क्राइम की घटनाओं को अंजाम देते हुए पकड़े जाते हैं. ताजा मामला बांका का है, जहां दारू के नशे में टल

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BANKA: बिहार में शराबबंदी है, लेकिन आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर अपराधी क्राइम की घटनाओं को अंजाम देते हुए पकड़े जाते हैं. ताजा मामला बांका का है, जहां दारू के नशे में टल्ली होकर हेड क्लर्क ने महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ अश्लील हरकत की है.


हेड क्लर्क ने की अश्लील हरकत

बौंसी प्रखंड कार्यालय की महिला कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. आरोपों के मुताबिक ऑफिस में काम करने वाले हेड क्लर्क ने एक महीने पहले ज्वाइन करने वाली महिला डाटाकर्मी के साथ अश्लील हरकत की है. बताया जा रहा है कि दारू के नशे में टुल्ल होकर हेड क्लर्क मो. महमूद आलम शराब ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की है. पीड़िता ने बताया कि वो अपना काम खत्म कर ऑफिस से निकल रही थी तभी हेड क्लर्क महमूद आलम ने महिलाकर्मी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. पीड़िता ने किसी तरह खुद को उसके चंगुल ने बाहर निकाला.


पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

ऑफिस से बाहर निकलकर पीड़िता सीधे बौंसी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया. शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने प्रखंड कार्यालय पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया. लेकिन CCTV फुटेज में छेड़छाड़ की पुष्टि हो गई जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.


टैग्स