ब्रेकिंग
‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

हत्या या आत्महत्या?..ससुराल में विवाहिता की लाश बरामद, दो बच्चों की मां के साथ पति का था अवैध संबंध

GOPALGANJ: दो बच्चों की मां के साथ पति का अवैध संबंध था। पति के रवैय्ये से तंग आकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से मायके वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका के मायके वालो

हत्या या आत्महत्या?..ससुराल में विवाहिता की लाश बरामद, दो बच्चों की मां के साथ पति का था अवैध संबंध
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ: दो बच्चों की मां के साथ पति का अवैध संबंध था। पति के रवैय्ये से तंग आकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली। इस घटना से मायके वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के छितौना हखौली गांव की है। जहां एक विवाहिता की लाश घर के एक कमरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। वही पूरे मामले की छानबीन शुरू की गई।


मृतका की पहचान राजकुमार गुप्ता के 25 वर्षीय पत्नी नीतू देवी के रूप में की गई। बताया जाता है कि मृतका के पति का दूसरी महिला जो दो बच्चों की मां है उसके साथ अवैध संबंध चल रहा था। महिला यूपी की रहने वाली है। जब इस बात का पता राजकुमार की पत्नी को हुई तो वो विरोध करने लगी। इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा हुआ करता था। 


पत्नी इस अवैध संबंध का बराबर विरोध करती थी लेकिन पति के कान तक जूं भी नहीं रेंगता था। उस पर पत्नी के किसी बात का कोई असर नहीं दिख रहा था। पत्नी अपने पति की करतूत से काफी परेशान रहती थी। शादी के पांच साल बाद पत्नी ने पति से तंग आकर बड़ा कदम उठा लिया। मृतका के भाई नीतीश ने बताया कि वे कटेया थाना क्षेत्र के धनौती गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम नंद किशोर गुप्ता है। उन्होंने बहन नीतू की शादी 12 मई 2018 को छितौना हखौली गांव निवासी सुगर गुप्ता के बेटे राजकुमार गुप्ता के साथ उचित दान दहेज देकर की थी। राजकुमार गुप्ता तीन साल के बेटे का बाप है इसके बावजूद उसका लव अफेयर यूपी की रहने वाली दो बच्चों की मां के साथ चल रहा था।


बहन नीतू अपने पति की इस रवैय्ये से परेशान रहती थी वो बराबर इस बात का विरोध किया करती थी पति को समझाने की उसने पूरी कोशिश की लेकिन पति समझने को तैयार नहीं था। उल्टे मायके से और पैसे लाने की बात करता था। पैसे नहीं लाने पर वह मेरी बहन को पीटा करता था। बहन की लाश उसके ससुराल के एक कमरे से बरामद की गयी है। आशंका जताई जा रही है कि पति के अवैध संबंध से तंग आकर उसने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गयी है। परिजनों ने मामले की जांच की मांग पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिससे पता चल पाएगा कि मृतका ने आत्महत्या किया या फिर उसकी हत्या की गयी है।