ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंगमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनटर्बुलेंस के बाद Air India का बड़ा फैसला, अब सभी पायलटों की होगी अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग

हत्या के बाद युवक की लाश को जमीन में दफनाया, शव मिलने से इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बरुआरी चौक इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक खेत से एक व्यक्ति की लाश मिली। लाश को जमीन में दफनाया गया था। इसकी सूचना पुल

हत्या के बाद युवक की लाश को जमीन में दफनाया, शव मिलने से इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बरुआरी चौक इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब एक खेत से एक व्यक्ति की लाश मिली। लाश को जमीन में दफनाया गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन को खोदकर शव को बाहर निकाला गया। 


शव की पहचान गांव के ही रहने वाले फनू सिंह के दामाद के रूप में की गयी। एनएच-57 के पास एक खेत में दो फीट अंदर शव को दफनाया गया था। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि हत्या कर शव को दफना दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फनू सिंह का दामाद कब से लापता था? हत्या के पीछे का कारण क्या है? इन तमाम बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है।


जिस व्यक्ति की लाश मिली है उसके ससुर फनू सिंह से भी पूछताछ की जा रही है। खेत में लाश के मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ में शामिल ग्रामीणों ने शव की पहचान फनू सिंह के दामाद के रूप में की है। इसकी सूचना मिलते ही फनू सिंह पूरे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।


 दामाद के शव के मिलन से ससुरालवाले काफी सदमें में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गायघाट थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया है कि बरुआरी से पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस आई थी। शव को जमीन के अंदर से निकाला गया और शव के पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।