ब्रेकिंग
भरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार और BPSSC से मांगा जवाबस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप पर पटना हाईकोर्ट सख्त, सरकार और BPSSC से मांगा जवाबस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलान

हथियार लहराते दो युवकों ने फेसबुक पर डाला वीडियो, रील्स वायरल होते ही गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

BEGUSARAI: बेगूसराय में हथियार लहराते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हथियार के साथ रील्स बनाकर खुद युवकों ने सोशल मीडिया पर इसे अपलोड कर पुलिस को चुनौती द

हथियार लहराते दो युवकों ने फेसबुक पर डाला वीडियो, रील्स वायरल होते ही गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में हथियार लहराते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हथियार के साथ रील्स बनाकर खुद युवकों ने सोशल मीडिया पर इसे अपलोड कर पुलिस को चुनौती देने का काम किया है। वायरल वीडियो छौराही थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का बताया जाता है। मनीष यादव नाम के फेसबुक आईडी से इस रील्स को पोस्ट किया गया है। जिसमें दो युवक हथियारों का प्रदर्शन करते दिख रहा है।


वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दो युवक बेड पर बैठा हुआ है और दो राइफल को हाथों में लेकर प्रदर्शन कर रहा है। जबकि दो राइफल बिछावन पर रखा हुआ है। उसका एक साथी बेड पर देसी पिस्टल रखे हुए है। दोनों ने सिर में गमछा बांध रखा है। वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश छौराही थाना पुलिस को दी है। 


एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग के सोशल मीडिया टीम को एक वीडियो मिला है जो छौराही थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का बताया जा रहा है। छौराही थाना पुलिस को वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। बेगूसराय पुलिस लगातार इस तरह के वायरल वीडियो पर कार्रवाई कर रही है अब तक ऐसे रिल्स बनाने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और हथियार भी बरामद किया जा चुका है।


 इस मामले में भी पुलिस जल्द ही पूरे वीडियो की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करेगी। बेगूसराय एसपी ने दावा किया है कि हथियार के साथ रील्स बनाने वाले दोनों युवकों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता