ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

हाजीपुर में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे इलाके की नाकेबंदी

हाजीपुर में स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या, दुकान से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरे इलाके की नाकेबंदी की गयी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी अदलबाड़ी की है। जहां सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दुकान बंद कर स्वर्ण व्यवसायी कन्हैया साह अपने घर लौट रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 


आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने लूटपाट के दौरान घटना को अंजाम दिया है। कन्हैया साह की सोने-चांदी की दुकान दिग्घी में ही है। रोजाना की तरह आज देर शाम भी वे दुकान बंद कर अनजान पीर स्थित अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते मे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


परिजनों ने बताया कि वे साइकिल से ही दुकान जाया करते थे। स्वर्ण दुकानदार के घरवालों ने लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जतायी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बाबत एसडीपी सदर राघव दयाल ने बताया कि पूरे इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।