ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

बिहार में शराब के नाम की गुंडागर्दी, सड़क से गुजर रहे लोगों को पीटा, दुकानों में घुस कर तोड़-फोड़ की

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों के सामने बौनी हो चुकी हो चुकी पुलिस शराब के नाम पर अब सड़कों पर उत्पात मचाने लगी है. बिहार के बेगूसराय का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जहां पुलिस स

बिहार में शराब के नाम की गुंडागर्दी, सड़क से गुजर रहे लोगों को पीटा, दुकानों में घुस कर तोड़-फोड़ की
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों के सामने बौनी हो चुकी हो चुकी पुलिस शराब के नाम पर अब सड़कों पर उत्पात मचाने लगी है. बिहार के बेगूसराय का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जहां पुलिस सड़क से गुजर रहे लोगों को पीट रही है और दुकानों में घुस कर तोड़ फोड कर रही है. ये सब तब हुआ जब पुलिस शराब की छापेमारी के लिए पहुंची थी. शराब तो बरामद नहीं हुआ लेकिन पुलिस ने स्थानीय लोगों पर जमकर कहर बरसाया.


वाकया बेगूसराय शहर के तेलिया पोखर इलाके का है. बुधवार की रात पुलिस शराब की छापेमारी करने पहुंची थी. उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद लोगों ने भी पुलिस पर हमला कर दिया. उसके बाद पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर अपनी ताकत दिखायी. आने-जाने वालों को पीटा, दुकानदारों को सबक सिखाया. 


स्थानीय लोगों के मुताबिक बेगूसराय नगर थाना छत के तेलिया पोखर इलाके में उत्पाद विभाग की टीम रात के लगभग साढे सात बजे छापेमारी करने पहुंची थी. लोगों का कहना है कि छापेमारी में घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ तो पुलिस वापस चली गई. लेकिन थोड़ी ही देर बाद बडी तादाद में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और कई घरों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. जब लोग घर छोड़ कर भाग खड़े हुए तो सड़क से गुजर रहे लोगों को पीटा गया. पिटाई से लोगों का ग़ुस्सा फुट पड़ा और  पुलिस का विरोध किया इसके बाद पुलिस ने दुकानों में घुसकर तोड़ फोड़ करना शुरू कर दिया. 


पुलिस के उत्पात से गुस्साये लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. आप वीडियो में भी देख सकते हैं किस कादर पुलिस सड़कों पर लाठी लेकर आने जाने वालों की पिटाई के साथ-साथ दुकानों में तोड़फोड़ कर रही है. तेलिया पोखर इलाके में लगभग डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस ने इस दौरान एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां शराब नहीं बेची जाती है उसके बावजूद पुलिस छापेमारी करने पहुंची और जब शराब नहीं मिला तो लोगों के साथ मारपीट की. पुलिस की पिटाई से तीन लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी जमकर पीटा है. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

Hareram Das

FirstBihar संवाददाता