ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशनसीतामढ़ी में पति-पत्नी की रहस्यमयी मौत से सनसनी, मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयतबस ड्राइवर के घर से 15 KG सोना और 28.5 करोड़ कैश बरामद, पत्थर कारोबारी गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव के बाद रोहिणी आचार्य का BJP पर हमला, मतदान में धांधली और हिंसा के लगाए आरोपBIHAR NEWS: कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के 6 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से 85.05% अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोपबिहार में गैर-मजरूआ जमीन की खरीद-बिक्री पर लगेगी रोक, सॉफ्टवेयर से रोके जाएंगे रजिस्ट्रेशन

गोपालगंज में स्मैक के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने 95 ग्राम स्मैक के साथ एक पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया। तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका, जांच जारी।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से करीब 95 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। यह कार्रवाई मांझागढ़ थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की गई। 


बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को मांझागढ़ थाना पुलिस दिवा गश्ती के दौरान बहोराहाता पुल के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की अपाची बाइक पर सवार एक युवक और एक महिला पुलिस को देखकर घबरा गए और मौके से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन पहले से सतर्क पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक थैले में छुपाकर रखी गई 135 पुड़िया स्मैक बरामद हुई, जिसका कुल वजन लगभग 95 ग्राम बताया जा रहा है। 


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरकेश सिंह, उम्र 43 वर्ष, निवासी करसघाट थाना महम्मदपुर और रौशन तारा, निवासी सरेया वार्ड नंबर 02, थाना नगर, जिला गोपालगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन और 660 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। मौके पर ही विधिवत जब्ती सूची तैयार कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिससे तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। 


इस मामले में सदर एसडीपीओ-2 सिधवलिया, राजेश कुमार ने बताया कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान संदिग्ध स्थिति में एक अपाची बाइक को रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से स्मैक की पुड़िया बरामद हुई, जिसके बाद दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मांझागढ़ थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

REPORT: NAMO NARAYAN MISHRA/GOPALGANJ