ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

पुलिस ने हथियार के साथ 4 अपराधियों को दबोचा, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे

GOPALGANJ : जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. गोपालगंज पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे चार अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से प

पुलिस ने हथियार के साथ 4 अपराधियों को दबोचा, किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. गोपालगंज पुलिस ने अपराध की साजिश रच रहे चार अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देशी राइफल, दो देशी कट्टा, 6 जिंदा कारतूस, 4 बाइक और 3 मोबाइल फोन जब्त किया है. यह करवाई एसपी के निर्देश पर हथुआ एसडीपीओ ने भोरे के सिसवा गांव में की है.


गोपालगंज एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि भोरे के सिसवा गांव में एक बथान में कुछ अपराधी किसी बड़ी अपराध की योजना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. इसकी सूचना मिली थी. जिसको लेकर हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में भोरे पुलिस के जवानों का एक टीम का गठन किया गया और सिसवा गांव में छापामारी की गई. छापामारी के दौरान पुलिस ने एक देशी राइफल 02 देशी कट्टा व 06 जिंदा कारतूस, 4 बाइक और तीन मोबाइल भी जब्त किया है. 


इन अपराधियों की अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाली जा रही है. एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों मे पप्पू यादव, संदीप राम, राजेश्वर उपाध्याय और गोपाल खरवार शामिल हैं. जबकि दो अपराधी मंटू श्रीवास्तव और सिंटू मिश्रा पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 


बता दें कि गोपालगंज में हाल के दिनों में अपराध की घटना में लगातार इजाफा हुआ है और भोरे में हाल में ही एक मीट करवारी की हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था. इस मामले में भी पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले तीनो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था. इससे गोपालगंज पुलिस अपराध पर लगाम  लगाने की लगातार कोशिश कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता