ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला

गोपालगंज में फांसी लगाकर प्रोफेसर ने की आत्महत्या, पटना सिटी में महिला ने लगाई गंगा नदी में छलांग

DESK: गोपालगंज में एक प्रोफेसर ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पटना सिटी में एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला का पता अब तक नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की

गोपालगंज में फांसी लगाकर प्रोफेसर ने की आत्महत्या, पटना सिटी में महिला ने लगाई गंगा नदी में छलांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: गोपालगंज में एक प्रोफेसर ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पटना सिटी में एक महिला ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला का पता अब तक नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी है। फिलहाल दोनों मामलों की जांच में पुलिस जुटी है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच की जा रही है। 


गोपालगंज में शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) थावे के प्रोफेसर ने जहा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना नगर थाना के अधिवक्ता नगर की है। मृतक की पहचान मदन मोहन राय के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले थे। जबकि पटना सिटी में गंगा नदी में छलांग लगाने महिला की भी पहचान कर ली गयी है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


पटना सिटी के महाराज घाट पर लोहा के पुल की रहने वाली महिला नीलम देवी अखिलेश पंडित की पत्नी थी। अचानक गंगा नदीं के पास पहुंची। पहले उसने चप्पल खोला फिर गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला की खोजबीन जारी है। एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में लगे हैं लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं किया जा सका है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


गोपालगंज की घटना की यदि बात करें तो थावे डायट के प्रोफेसर मदन मोहन राय नगर थाना के अधिवक्ता नगर में किराए के मकान में रहते थे। पिछले कुछ दिनों से रुपये की लेन देन के कारण काफी तनाव में रहते थे। कल शाम को अधिवक्ता नगर में अपने सहयोगी के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। 


आज मंगलवार की सुबह बहुत देर तक उनका दरवाजा नही खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने  इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर देखा तो प्रोफेसर का शव फंखे से लटका हुआ  था। उनके हाथ मे एक सुसाइड नोट था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों के दे दिया है। 


पुलिस मृतक के परिजन के पहुंचने का इंतजार कर रही है। उसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया किया जाएगा। नगर थानाध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि  थावे डायट के प्रोफेसर की फांसी लगाकर आत्म हत्या की सूचना मिली है। मृतक के परिजन को सूचना दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस  मामले की जांच में जुटी है।