ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

घर में घुसकर नाबालिग बच्ची को उठाया, 3 युवकों ने किया गैंगरेप

JAMUI: नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप किये जाने का मामला जमुई में सामने आया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ

घर में घुसकर नाबालिग बच्ची को उठाया, 3 युवकों ने किया गैंगरेप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप किये जाने का मामला जमुई में सामने आया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का इलाज जमुई सदर अस्पताल में कराया। जिसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। गैंगरेप का आरोप बरुअट्टा गांव के तीन युवकों पर लगा है। 


पीड़िता की मां ने बताया कि गुरुवार को वो एक शादी समारोह में गई हुई थी। घर पर दादी के साथ उनकी बड़ी और छोटी बेटी थी। गुरुवार की देर रात बरुअट्ठा गांव के तीन लोग घर आ पहुंचे। जिसमें गोलू सिंह, मुरारी सिंह और एक अन्य युवक भी था। सभी ने उनकी नाबालिग बेटी को घर से उठा लिया और पास के एक घर में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 


पीड़िता ने जब विरोध किया तब उसकी जमकर पिटाई की गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मेडिकल जांच कराया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना से परिजन काफी दहशत में है। पीड़ित परिवार पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है। अभी भी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें