ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦2 दिन से लापता मासूम का मिला शव, पट्टीदार पर हत्या का आरोप; इलाके में सनसनी✦महिला की गोली मारकर हत्या, भैंसुर पर आरोप; वारदात से इलाके में सनसनी

बेतिया में अपराधी बेलगाम: घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, दहशत में पूरा परिवार

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही हैं जहां कालीबाग थाना क्षेत्र के छावनी वार्ड नंबर 5 में अज्ञात अपराधियों ने एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग की घटना के बाद प

बेतिया में अपराधी बेलगाम: घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, दहशत में पूरा परिवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही हैं जहां कालीबाग थाना क्षेत्र के छावनी वार्ड नंबर 5 में अज्ञात अपराधियों ने एक घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से पांच पिस्टल का खोखा बरामद किया है। वहीं कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। 


बताया जा रहा है कि छावनी वार्ड नंबर 5 निवासी तुला मियां के घर पर अज्ञात अपराधी पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है कि अंजूम आरा के चारों पुत्र बाहर रहकर काम करते हैं और फिलहाल घर में चार बेटियां मां के साथ रहती हैं। अपराधियों के डर से परिवार का कोई सदस्य कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 


बताया जाता है कि अचानक बाइक सवार अज्ञात अपराधी आए और फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने खिड़की पर गोलियां दागी हैं। खिड़की के छड़ से गोली टकराकर बाहर सड़क पर चली आई लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर डीएसपी के नेतृत्व में मामले की जांच की जा रही है। मौके पर पुलिस कैम्प कर रही है। मुख्यालय डीएसपी कमलेश कुमार ने बताया कि तुला मियां के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।