ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

घर के बाहर सो रहे लोगो को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा, बच्चे की मौत, मां घायल

CHAPRA: खबर छपरा की है, जहां एक बार फिर तेज तफ्तार का असर देखा गया है। सारण जिले के भेल्दी में देर रात दरवाजे पर सो रहे लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इस हादसे में

घर के बाहर सो रहे लोगो को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा, बच्चे की मौत, मां घायल
Desk
2 मिनट

CHAPRA: खबर छपरा की है, जहां एक बार फिर तेज तफ्तार का असर देखा गया है। सारण जिले के भेल्दी में देर रात दरवाजे पर सो रहे लोगों को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। 


मृत बच्चे की पहचान जितेंद्र गिरी के दो वर्षीय बेटे लड्डू कुमार के रूप में की गई है। इस हादसे के बाद पुरे भेल्दी में चीख पुकार मच गई। बताया जाता है की  ट्रैक्टर चालक नशे में था। इसी कारण उसका नियंत्रण बिगड़ गया और जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कड़ से घर के दीवार समेत ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए।


इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि जितेंद्र तिवारी अपने परिवार वालों के साथ दरवाजे पर सोने की तैयारी कर रहे थे। देर रात गर्मी के कारण सभी सदस्य दरवाजे पर बैठकर बातचित कर रहे तह, इसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर घर के बाहर बैठे और सोए लोगों को रौंदते हुए दीवार से टकरा गया। ट्रैक्टर भेल्दी बाजार की तरफ से आ रहा था। 


इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है, जबकि 2 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बच्चे की मां विनिता देवी भी जख्मी है। ट्रैक्टर चालक के नशे में होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। स्थानीय लोगो ने चालक को पकड़ कर पहले जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने देर रात छपरा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एनएच- 722 को जाम कर दिया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने सब को समझा-बुझाकर भीड़ को हटाया है। 


टैग्स