ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

पुलिस की गिरफ्त में आया 50 हजार का इनामी बदमाश, Top10 अपराधियों में है शामिल

Bihar Crime News: गया पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी और जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह कई संगीन मामलों में फरार था और न्यू अबगिला पहाड़तल्ली फायरिंग कांड में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गयाजी पुलिस ने कई संगीन मामलों में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 अपराधी टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौथा उर्फ सत्यनारायण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।



एसएसपी के निर्देश पर जिले में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टिंकू सिंह परैया थाना क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। 



पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान टिंकू सिंह उर्फ टिंकू कुमार उर्फ चौथा उर्फ सत्यनारायण सिंह, निवासी ईश्वर सिंह, थाना मुफस्सिल, जिला गया के रूप में हुई।



पुलिस के अनुसार, आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था। न्यू अबगिला पहाड़तल्ली फायरिंग कांड में भी उसकी संलिप्तता सामने आई है। इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

रिपोर्ट-  नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता