ब्रेकिंग
बिहार में बिछेगा एक्सप्रेसवे का जाल! करोड़ों के 5 बड़े रोड प्रोजेक्ट्स बदलेंगे राज्य की तस्वीर, खुलेंगे रोजगार और कारोबार के नए रास्ते‘मोदी के लिए महंगाई अब डायन नहीं महारानी है’, डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री पर तेजस्वी का तंजअब नालों में नहीं उतरेंगे सफाईकर्मी! पटना में 12 रोबोटिक रोवर करेंगे सफाई, जानिए कैसे काम करेगी नई तकनीकभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: हर घंटे बढ़ रहा वाटर लेवल, HFL के करीब पहुंचा जलस्तर; टूट सकता है 2021 का रिकॉर्डदिन में हुई मरम्मत, रात में फिर बह गया लोहागर नदी का डायवर्जन; 50 हजार की आबादी की बढ़ी परेशानीबिहार में बिछेगा एक्सप्रेसवे का जाल! करोड़ों के 5 बड़े रोड प्रोजेक्ट्स बदलेंगे राज्य की तस्वीर, खुलेंगे रोजगार और कारोबार के नए रास्ते‘मोदी के लिए महंगाई अब डायन नहीं महारानी है’, डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री पर तेजस्वी का तंजअब नालों में नहीं उतरेंगे सफाईकर्मी! पटना में 12 रोबोटिक रोवर करेंगे सफाई, जानिए कैसे काम करेगी नई तकनीकभागलपुर में गंगा का रौद्र रूप: हर घंटे बढ़ रहा वाटर लेवल, HFL के करीब पहुंचा जलस्तर; टूट सकता है 2021 का रिकॉर्डदिन में हुई मरम्मत, रात में फिर बह गया लोहागर नदी का डायवर्जन; 50 हजार की आबादी की बढ़ी परेशानी

गांव के 3 युवकों ने विवाहिता के साथ किया गैंगरेप, मोबाइल पर वीडियो बनाकर किया वायरल, जान से मारने की दी धमकी

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तीन युवकों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है। तीन युवकों ने एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना बि

गांव के 3 युवकों ने विवाहिता के साथ किया गैंगरेप, मोबाइल पर वीडियो बनाकर किया वायरल, जान से मारने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां तीन युवकों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी है। तीन युवकों ने एक विवाहिता के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना बिहरा थाना क्षेत्र की है। जहां महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दौरान तीनों मनचलों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। यही नहीं पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। 


पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 12 मई को वो घर से कुछ दूरी पर बांसबाड़ी में शौच के लिए गई थी। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही रंजीत कुमार, चन्दन कुमार और राहुल कुमार ने उसे पकड़ लिया और मुंह पर कपड़ा बांधकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।


इतना ही नहीं दरिंदो ने मोबाईल से वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया और जाते-जाते यह धमकी देते गया कि यदि इस घटना की जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। लेकिन तीनों दरिंदों की गिदड़भभकी से महिला नहीं डरी और सीधे महिला थाने पहुंच गयी जहां पीड़िता ने  केस दर्ज कराया। 


मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। मुख्यालय डीएसपी बृजनंदन मेहता का कहना है कि विवाहिता से गैंगरेप का मामला सामने आया है फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।