ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ रांची पुलिस चलाएगी स्पीडी ट्रायल, सभी 12 आरोपी पहुंचे जेल की सलाखों के पीछे

RANCHI : राजधानी रांची में लॉ की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की वारदात में पुलिस ने स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही है। वहीं पुलिस ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए 24

FirstBihar
Desk
2 मिनट

RANCHI : राजधानी रांची में लॉ की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की वारदात में पुलिस ने स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही है। वहीं पुलिस ने  बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर पुलिस ने सभी 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ झा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है।

ग्रामीण एसपी ने वारदात की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार शाम को पांच बजे कांके थानाक्षेत्र के संग्रामपुर गांव के पास रिंगरोड पर छात्रा अपने दोस्त के साथ खड़ी थी। वहां संग्रामपुर गांव के ही दो युवक आए और दोनों के साथ बदतमीजी की। उसके बाद दोनों युवक जबरदस्ती छात्रा को अपने साथ लेकर गांव चले गये। फिर दोनों युवकों ने अपने ही गांव के दस अन्य लड़कों को फोनकर बुलाया और बारी-बारी सभी ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

ऋषभ झा ने बताया कि  इस घटना की जानकारी पुलिस को बुधवार को तब मिली, जब पीड़िता ने कांके थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने संग्रामपुर गांव में छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक देसी पिस्टल और एक कट्टा जब्त किये गये हैं। कांड में इस्तेमाल कार और बाइक को भी बरामद किया गया है। पीड़िता का फोन भी आरोपियों के पास से मिला है। एसपी के मुताबिक पूछताछ में युवकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।



टैग्स