ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

फर्स्ट बिहार-झारखंड की खबर का बड़ा असर : कुख्यात पिंटू तिवारी को भागलपुर सेंट्रल जेल भेजा गया, कुल 20 बंदियों की हुई शिफ्टिंग

SITAMARHI : सीतामढ़ी जेल में कुख्यात पिंटू तिवारी का बर्थडे सेलिब्रेशन दिखाए जाने के बाद फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का असर लगातार जारी है। जेल में बर्थडे पार्टी मनाने वाले पिंटू तिवार

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SITAMARHI : सीतामढ़ी जेल में कुख्यात पिंटू तिवारी का बर्थडे सेलिब्रेशन दिखाए जाने के बाद फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का असर लगातार जारी है। जेल में बर्थडे पार्टी मनाने वाले पिंटू तिवारी और उसके साथ-साथ कुल 20 अपराधियों को सीतामढ़ी मंडल कारा से भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। फर्स्ट बिहार-झारखंड ने मंगलवार को भी इस बात के संकेत दे दिए थे कि कुख्यात पिंटू तिवारी सहित कई अन्य बंदियों को भागलपुर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जा सकता है। बुधवार की अहले सुबह एसडीओ मुकुल कुमार और एसपी अभियान के नेतृत्व में पिंटू तिवारी सहित कुल 20 कुख्यात अपराधियों को सीतामढ़ी मंडल कारा से निकालकर भागलपुर सेंट्रल जेल के लिए चलता कर दिया गया है। फर्स्ट बिहार-झारखंड पर कुख्यात पिंटू तिवारी की बर्थडे पार्टी वाली खबर दिखाए जाने के बाद जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया था। बर्थडे सेलिब्रेशन मामले को लेकर सीतामढ़ी मंडल कारा के जेलर सहित कई अन्य कर्मियों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है और अब कुख्यात पिंटू तिवारी के साथ अन्य कैदियों को भागलपुर सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। सीतामढ़ी से सौरव की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता