ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'

Bihar News: मंदिर कमेटी और पुजारी के बीच आपसी विवाद में फायरिंग, शख्स को लगी गोली

KATIHAR: कटिहार में मंदिर कमेटी और पुजारी के बीच के हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई है। मंदिर कमेटी के एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई है। घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पत

Bihar News: मंदिर कमेटी और पुजारी के बीच आपसी विवाद में फायरिंग, शख्स को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार में मंदिर कमेटी और पुजारी के बीच के हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना हुई है। मंदिर कमेटी के एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई है। घायल शख्स को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मनसाही थाना क्षेत्र के मरंगी पंचायत के घासी टोला की है।


गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान शिवरंजन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घासी टोला के शिव मंदिर में स्थित आम के पेड़ का डाल काटने को लेकर विवाद हुआ था। मंदिर कमेटी और पुजारी प्रेम रंजन गोस्वामी के बीच विवाद बढ़ गया और इसी बीच पुजारी ने गोली चला दी। 


पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि पूर्व में भी मंदिर कमेटी के बीच विवाद हुआ था जिसमें पुजारी ने गोली चलाई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता