ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Deoghar News ; बाबा बैद्यनाथ मंदिर: भीड़ के कारण श्रद्धालुओं में झड़प, पुलिस ने कराया शांत

Deoghar News :बाबा बैद्यनाथ मंदिर के फुटओवर ब्रिज पर रविवार को अत्यधिक भीड़ के कारण बिहार और बंगाल के श्रद्धालुओं के बीच झड़प हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

deoghar,news बाबा बैद्यनाथ मंदिर, फुटओवर ब्रिज, श्रद्धालु, झड़प, मारपीट, घायल, पुलिस, मंदिर प्रशासन, बिहार, बंगाल, पटना, कोलकाता, स्वास्थ्य केंद्र, धक्का-मुक्की, भीड़ नियंत्रण
प्रतीकात्मक तस्वीर
© google
Viveka Nand
1 मिनट

Deoghar News : रविवार सुबह करीब 10:30 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के फुटओवर ब्रिज पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई, जिससे धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान पटना और कोलकाता के दो श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिससे दो लोग घायल हो गए।


अन्य श्रद्धालुओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। घटना की सूचना मिलते ही बाबा मंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों श्रद्धालुओं को कंट्रोल रूम ले जाया गया। पुलिस और मजिस्ट्रेट कमलेश कुमार की पहल पर उन्हें शांत कराया गया और इलाज के लिए बाबा मंदिर उप-स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गौरतलब है कि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और पुलिस बल की कमी के कारण ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।

टैग्स