ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला

फेसबुक पर दोस्ती के बाद किया शादी, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा लड़की का साथ, अब जान से मारने की दे रहा धमकी

BEGUSARAI: बेगूसराय में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम लड़के ने फेसबुक पर पहले हिन्दू लड़की से दोस्ती की फिर मोबाइल पर बात करते-करते उसे अपने प्रे

फेसबुक पर दोस्ती के बाद किया शादी, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा लड़की का साथ, अब जान से मारने की दे रहा धमकी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम लड़के ने फेसबुक पर पहले हिन्दू लड़की से दोस्ती की फिर मोबाइल पर बात करते-करते उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। जिसके बाद कोर्ट में शादी की फिर मंदिर में भी शादी रचाई और जब लड़की प्रेग्रेंट हुई तो उसे छोड़ दिया और अब भूल जाने की बात कह रहा है और लड़की को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने खुद अपनी आपबीती मीडिया के सामने रखा। 


पीड़िता का कहना है कि अब उसके परिजन भी उसका साथ नहीं दे रहे हैं। परिजनों का कहना है कि जब प्यार और शादी अपनी मर्जी से की है तो उसे कौन भुगतेगा। दो माह की गर्भवती पीड़िता अब बेगूसराय से लेकर समस्तीपुर तक महिला थाने का चक्कर लगा रही है। लेकिन अब तक ना तो केस दर्ज किया गया है और ना ही इस मामले मे कोई कार्रवाई ही की जा रही है। 


दरअसल समस्तीपुर की रहने वाली चांदनी कुमारी बेगूसराय में एक मॉल में काम करती थी। चांदनी का आरोप है कि जनवरी 2020 में फेसबुक के जरिए सहरसा जिले के पचगछिया निवासी मोहम्मद आफताब आलम से दोस्ती हुई थी जो धीरे-धीरे बातचीत के बाद प्यार में बदल गया और आफताब आलम शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा और कई बार गर्भपात भी कराया। काफी दबाव पड़ने पर जनवरी 2022 में बेगूसराय के काली मंदिर में रसीद कटा कर दोनों ने शादी कर ली और बेगूसराय शहर के काली स्थान चौक पर एक किराए के मकान में पति-पत्नी के रूप में रहने लगा। 


इस बीच अफताब कभी अपने गांव में रहता तो कभी यहां आकर साथ में भी रहने लगा। चांदनी का आरोप है कई बार आफताब आलम पर अपने ससुराल ले जाने के लिए दबाव बनाने लगी तो आफताब आलम उसे छोड़कर भाग गया। उसका कहा था कि घर में बहन की शादी है। बहन की शादी हो जाने तो तब तुम्हे घर ले जाएंगे। इतना कहकर वह फरार हो गया। चांदनी का आरोप है कि अफताब के परिजनों से लगातार धमकी दे मिल रहा है वह दो माह की गर्भवती हैं, अफताब के परिजनों के द्वारा लगातार धमकी दी जा रही कि गर्भपात करा लो और उसे छोड़ दो। इसके लिए पीड़िता को दो लाख रुपये की लालच दी गयी। 


युवक के परिजनों द्वारा यह कहा कि गर्भपात करवा लोग और मेरे बेटे को छोड़ दो। लेकिन पीड़िता ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। कहा कि पैसे की लालच मुझे नहीं है। मुझे बस न्याय की जरूरत है। पीड़िता ने बेगूसराय महिला थाने में शिकायत करने पहुंची तब वहां की पुलिस ने यह कहकर भगा दिया कि समस्तीपुर महिला थाना चली जाओ वही जाकर रिपोर्ट दर्ज कराना क्योंकि पीड़िता समस्तीपुर जिले की ही रहने वाली है। पीड़िता जब समस्तीपुर महिला थाना पहुंची तो वहां से घटनास्थल बेगूसराय बता वहां से भी पुलिस वालों ने लौटा दिया कहा कि बेगूसराय चली जाओ क्योंकि घटना वहीं हुआ है। 


मामला समस्तीपुर में कैसे दर्ज होगा। पीड़िता बेगूसराय से समस्तीपुर और समस्तीपुर से बेगूसराय जा जाकर थक चुकी है। थाने का चक्कर लगाने के बाद आज तक उसका केस दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता लगातार न्याय के लिए भटक रही है लेकिन अब तक ना तो मामला दर्ज हुआ और ना ही कोई कार्रवाई की गयी। पीड़िता ने कहा पति ने जहां साथ छोड़ दिया वहीं अब उसके मायके वाले भी साथ देने को तैयार नहीं हैं वह न्याय के लिए भटक रही है लेकिन उसका साथ कोई नहीं दे रहा है। इसलिए पीड़िता मीडिया के सामने आई है और सरकार से न्याय की मांग कर रही है।