ब्रेकिंग
बाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपबाढ़ राहत सामग्री ले जा रही नाव डूबी, बाल-बाल बचे आधा दर्जन लोग; ऐसे टला बड़ा हादसारिटायर्ड अंडर सेक्रेटरी की करोड़ों की जमीन में बड़ा खेल, MLA के करीबी के नाम पर फर्जी म्यूटेशन, पुलिस ने CO को भेजा नोटिसBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंप

facebook फ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो बना कर दिया वायरल

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड बनाना और उससे मिलने आना काफी महंगा पड़ गया। लड़की के एफबी फ्रेंड ने अपने दोस्तों के

facebook फ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, वीडियो बना कर दिया वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग लड़की को फेसबुक पर फ्रेंड बनाना और उससे मिलने आना काफी महंगा पड़ गया। लड़की के एफबी फ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। मामला दानापुर थाने में दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने तीन युवकों को आरोपित बनाया है। पीड़िता ने पवन, सूरज और मंतोष के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया है। 


थाने में केस दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पीड़ित लड़की किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती है। इस दौरान उसकी दोस्ती फेसबुक पर मंतोष कुमार नामक युवक से हो जाती है। दोनों के बीच मैसेंजर पर चैटिंग भी शुरू हो जाती है। 


पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद मंतोष उसे दानापुर थाना इलाके के ऊर्जा नगर स्थित अपने दोस्त सूरज के पास ले गया था। जहां फेसबुक फ्रेंड बने मंतोष ने अपने साथी सूरज के साथ नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद पीड़िता को पटना के सगुना मोड़ पर लाकर छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। 


आरोपी दोनों युवक ने उसके बाद पीड़िता को फोन किया और धमकी दी कि यदि इसकी जानकारी किसी को दी गयी तो वे लोग उसका वीडियो वायरल कर देंगे। कुछ दिन बाद फिर मंतोष नामक युवक उसे गोला रोड ले गया जहां उसका एक और साथी पवन तिवारी रहता था। पवन ने भी लड़की के साथ गंदा काम किया। 


पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि मंतोष ने कुछ दिन पहले अश्लील वीडियो मेरे और मेरे भाई के फेसबुक अकाउंट पर भेज दिया।  दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों फरार हो गया है। पीड़िता ने तीनों को नामजद आरोपी बनाया है। 


वही पुलिस पवन, सूरज और मंतोष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि अभी तक तीनों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। अब देखना यह होगा कि तीनों आरोपियों को कब तक पुलिस सलाखों के पीछे पहुंचाती है।