ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

पत्नी के एक्स बॉयफ्रेंड ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला, चाकू से काट डाला पति का कान

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला के एक्स बॉयफ्रेंड ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर धारदार हथियार से कान काट दिया। बुरी तरह घायल म

पत्नी के एक्स बॉयफ्रेंड ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला, चाकू से काट डाला पति का कान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला के एक्स बॉयफ्रेंड ने उसके पति पर जानलेवा हमला कर धारदार हथियार से कान काट दिया। बुरी तरह घायल महिला के पति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित की पत्नी का बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गया। 


घटना सीतामढ़ी जिले के भासर इलाके की है। जहां लीलाधर पाठक के पुत्र मनोज पाठक पेशे से शिक्षक हैं और कोचिंग चलाकर बच्चों को पढ़ाते हैं। घटना उस वक्त हुई जब वह कोचिंग में बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी चश्मा और चेहरे पर मास्क लगाकर एक शख्स उनकी कोचिंग में अचानक आ धमका। जिस क्लास में मनोज पाठक पढा रहे थे वह शख्स वहां पहुंच गया और अचानक शिक्षक मनोज पर हमला कर दिया। मनोज भी नहीं समझ पाया कि आखिर उन पर क्यों हमला किया गया है। 


हमलावर ने पहले क्लास रूम में घुसकर शिक्षक से बातचीत की। फिर थोड़ी देर बाद बैग से धारदार हथियार निकाला और शिक्षक पर  हमला करने लगा। इस दौरान उसने शिक्षक का कान भी काट दिया। जिससे टीचर गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षक मनोज पाठक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। 


मिली जानकारी के अनुसार हमलावर उसकी पत्नी का एक्स बॉयफ्रेंड है। वह शिक्षक की पत्नी से बेइंतहा मोहब्बत करता था। उसकी प्रेमिका की शादी जब शिक्षक मनोज पाठक से हो गयी तब से युवक नाराज चल रहा था। वह अपनी  प्रेमिका के पति को सजा देने के फिराक में लगा था। जब मौका मिला तब उसने प्रेमिका के पति पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता