ब्रेकिंग
Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन✦Darbhanga Crime News: खरना की रात कट्टे के दम पर दबंगई! युवक के सिर पर हथियार सटाया, ग्रामीण पहुंचे तो बाइक छोड़कर भागे आरोपी✦बक्सर में लेजर शो के दौरान बड़ी चूक! पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी को बताया वर्तमान MLA, भड़के आनंद मिश्रा; CM सम्राट तक पहुंचेगा मामला✦Anant Singh Viral Video: समधन ने अनंत सिंह के काले चश्मे पर कर दिया ऐसा कमेंट, हंसी नहीं रोक पाए लोग; बोलीं- हम क्यों डरेंगे!✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आएंगे बृजभूषण सिंह, बोले- प्रेम से बुलाया है, जरूर जाएंगे; 25 नवंबर को नदावां में VIP जमावड़ा✦Anant Singh News : बेटी की शादी को यादगार बनाने में जुटे अनंत सिंह, रोज घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचकर देख रहे घोड़ों की प्रैक्टिस; 25 नवंबर को होगा बड़ा आयोजन

इंग्लैंड से बिहार आये 19 लोग गायब, पीपीई किट पहनकर तलाशेगी पटना पुलिस

PATNA : ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन पाए जाने के बाद दुनिया भर में हड़कंप की स्थिति है. खासतौर पर भारत में भी ब्रिटेन से आने वाले लोगों की पहचान कर उनकी कोरोना टेस्ट कराई जा र

इंग्लैंड से बिहार आये 19 लोग गायब, पीपीई किट पहनकर तलाशेगी पटना पुलिस
First Bihar
3 मिनट

PATNA : ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन पाए जाने के बाद दुनिया भर में हड़कंप की स्थिति है. खासतौर पर भारत में भी ब्रिटेन से आने वाले लोगों की पहचान कर उनकी कोरोना टेस्ट कराई जा रही है. बिहार के लोगों के लिए भी एक बड़ी मुसीबत है क्योंकि इंग्लैंड से पटना आये 19 लोग अभी भी लापता हैं. उनकी तलाश जारी है. पटना के सिविल सर्जन ने पुलिस को एक विशेष निर्देश दिया है. संक्रमण के खतरे को देखते हुए पीपीई किट पहनकर ही इंग्लैंड से आये गायब लोगों की तलाश करनी है.


बिहार के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर भी है. ख़ास बात ये है कि अब तक जिन लोगों लोगों को ट्रेस किया गया है और उनकी जांच की गई है. उनमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है. ब्रिटेन से पटना आए 43 लोगों में कोरोना का नया स्ट्रेन नहीं पाया गया है. इन सब की रिपोर्ट निगेटिव आई है. हम आपको बता दें कि ब्रिटेन से आए लोगों की पहचान कर उनकी कोरोना जांच कराई गई थी. रविवार को आरएमआरआई से उनकी रिपोर्ट पटना सिविल सर्जन ऑफिस को मिली. पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी के मुताबिक ब्रिटेन से आए कुल 57 लोगों की सैंपल जांच के लिए भेजी गई थी, जिनमें से 43 की रिपोर्ट सामने आ गई है. अभी भी 14 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन जिनकी रिपोर्ट मिली है उनमें से किसी को भी कोरोना नहीं है.


ब्रिटेन से आये जो भी लोग गायब हुए हैं, उन्हें तलाश किया जा रहा है. पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने इसके लिए पटना पुलिस को एक विशेष दिशानिर्देश भी दिया है. पटना के पुलिसकर्मियों को कहा गया है कि वह पीपीई किट, मास्क और फेस शिल्ड पहनकर ही गायब लोगों को तलाशेंगे. सिविल सर्जन ने पटना पुलिस को गायब लोगों की पूरी लिस्ट भी सौंपी है.


सिविल सर्जन के मुताबिक स्वास्थ विभाग की तरफ से पटना आने वाले कुल 98 लोगों की लिस्ट भेजी गई थी. टीम बनाकर इन सभी की खोज की गई लेकिन 57 लोग ही मिल पाए. अभी भी जिन लोगों की पहचान नहीं हो सकी है, उन तक पहुंचने का प्रयास जारी है. सिविल सर्जन के मुताबिक 23 नवंबर से 22 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से लौटे लोगों की कोरोना वायरस जांच की प्रक्रिया चल रही है.  

टैग्स