ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

एक पेन के लिए गुरुजी ने दूसरी कक्षा की छात्रा को बेरहमी से पीटा, आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस हुआ दर्ज

BAGAHA: बगहा में एक मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई किसी छात्र ने नहीं बल्कि गुरूजी ने की है। वो भी इसलिए कि बच्ची घर से कलम ले जाना भूल ग

एक पेन के लिए गुरुजी ने दूसरी कक्षा की छात्रा को बेरहमी से पीटा, आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस हुआ दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में एक मासूम बच्ची की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई किसी छात्र ने नहीं बल्कि गुरूजी ने की है। वो भी इसलिए कि बच्ची घर से कलम ले जाना भूल गयी थी। एक कलम की वजह से शिक्षक ने बच्ची की इस कदर पिटाई कर दी कि उसके शरीर पर जख्म के निशान उभर गये। बच्ची के पिता ने गुरूजी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।


मासूम बच्ची की पिटाई का मामला बगहा के पिपरहिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवका टोला का है। बच्ची की इस तरह पिटाई से परिजन काफी दुखी है। परिजन आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बच्ची के पिता जमील हसन ने बताया कि उनकी 7 साल की बच्ची पढ़ने के लिए स्कूल गयी हुई थी जहां वह कलम ले जाना भूल गयी। जिसकी सजा उसे शिक्षक प्रकाश चंद्र पाठक ने दी। शिक्षक ने बच्ची की डंडे से इतनी पिटाई कर दी कि उसकी पूरी पीठ पर घाव के निशान उभर गये। घायल अवस्था में बच्ची को परिजन घर लेकर पहुंचे जहां तीन दिन तक वह दर्द से परेशान है। वही आरोपी शिक्षक मौके से फरार हो गया है। 


बच्ची की पिटाई का मामले पर जब थानाध्यक्ष से बात की गयी तब उन्होंने बताया कि पिपरहिया गांव निवासी जमील हसन की बेटी सुफिया शहीद उक्त विद्यालय में दूसरी कक्षा पढ़ती है। बीते मंगलवार को स्कूल में वह कलम लेकर नहीं गई जिससे गुस्साएं शिक्षक प्रकाश चन्द्र पाठक ने छात्रा की पिटाई कर दी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।