ब्रेकिंग
सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत✦सिलीगुड़ी में सहरसा के 2 सोना तस्कर गिरफ्तार, फॉर्च्यूनर के गुप्त चैंबर से ₹70 लाख का सोना बरामद✦सरकारी भवन निर्माण रोकने और 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप, विधायक पर 3% कमीशन मांगने का भी दावा✦नशेड़ियों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिकंजा, थाने का हाजत हुआ फुल✦मुकेश सहनी ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, कहा..वोट काटकर और पैसे बांटकर सरकार बनाने का खेल लोकतंत्र के लिए खतरनाक✦महिला सिपाही के पति ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पटना AIIMS में मौत

रुपयों के लिए मां की हत्या, बेटे ने रची लूट की झूठी कहानी; पुलिस ने 24 घंटे में खोला राज

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण में रुपयों के लालच में बेटे ने अपनी मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन हरसिद्धि पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में रुपये के लालच में एक बेटे पर अपनी ही मां की हत्या करने का आरोप लगा है. हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की मनगढ़ंत कहानी भी सुनाई. पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे आलम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून लगे कपड़े, मां-बेटे की चप्पल, 89 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है.



अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि आलम हुसैन ने रुपये हड़पने के उद्देश्य से अपनी मां नजमा खातून की हत्या की थी. घटना के बाद उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट से जुड़ी झूठी कहानी बनाई थी. पुलिस को उसके बयान पर संदेह हुआ, जिसके बाद जांच को तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ाया गया.



पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार, दारोगा अवनीश कुमार, अरविंद सिंह और रामबाबू यादव को शामिल किया गया. टीम ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू की.



पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां ने घटना से दो दिन पहले भी बैंक से रुपये निकाले थे. आरोपी ने उन रुपयों को भी कथित तौर पर चुरा लिया था. इसके बाद मंगलवार को उसकी मां अरेराज स्थित यूनियन बैंक से समूह ऋण की राशि निकालकर लौट रही थी.



आरोप है कि सेवराहा के पास आलम हुसैन ने अपनी मां को भरोसे में लिया और बाइक से घर चलने के लिए कहा. रास्ते में उसने मां से कहा कि गन्ने के खेत में चावल की बोरी रखी हुई है और उसे लेकर घर चलना है. इसके बाद दोनों गन्ने के खेत की ओर चले गए. पुलिस के मुताबिक, गन्ने के खेत में पहुंचने के बाद आरोपी ने पीछे से मां पर चाकू से हमला किया. इसके बाद उसने उनकी हत्या कर दी और रुपये लेकर वहां से फरार हो गया.



घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की कहानी बताई. शुरुआत में उसके बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन उसके बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों में पुलिस को कुछ बातें संदिग्ध लगीं.



इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच आगे बढ़ाई. पूछताछ के दौरान आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली.



आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू, खून लगे कपड़े, मां और बेटे की चप्पल, 89 हजार रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस ने बरामद सामान को जांच का हिस्सा बनाया है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.



अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया. मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी आलम हुसैन को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता