ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरकौन हैं हरीश द्विवेदी, जिन्हें मिली बिहार BJP की कमान? दो बार रह चुके हैं सांसद, पहले भी संभाल चुके हैं सह-प्रभारी की जिम्मेदारीकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

दूसरी जाति को अपशब्द कहने पर पंचायत ने किया गांव से बाहर, सिर पर जूता रखकर गांव में घुमाया गया

CHAPRA: खबर छपरा की है, जहां एक जाति को अपशब्द कहने पर पांच युवकों पर पंचायत ने बड़ा फैसला सुनाया है। इतना ही नहीं इन पांचों युवकों को सिर पर जूता-चप्पल रखवाकर माफी भी मंगवाई गई। यु

दूसरी जाति को अपशब्द कहने पर पंचायत ने किया गांव से बाहर, सिर पर जूता रखकर गांव में घुमाया गया
Desk
2 मिनट

CHAPRA: खबर छपरा की है, जहां एक जाति को अपशब्द कहने पर पांच युवकों पर पंचायत ने बड़ा फैसला सुनाया है। इतना ही नहीं इन पांचों युवकों को सिर पर जूता-चप्पल रखवाकर माफी भी मंगवाई गई। युवकों को 11 महीने के लिए गांव से बाहर कर दिया गया है। 


वीडियो आया सामने 

यह मामला जिले गड़खा प्रखण्ड के मिठेपुर पंचायत की है। इन युवकों ने फेसबुक पर लाइव आकर एक जाति के लिए अपशब्द का प्रयोग किया है। जिसका वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा का विषय बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने देर शाम को पांचों के सिर पर जूता रखकर पूरे गांव में घुमाया। जिसके बाद पुरे गांव वालों से माफी मंगवाई गई। 


11 महीने के गांव से बाहर रहने की मिली सजा

गांव के सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पांचों युवकों को बुलाया। जिसके बाद फैसला सुनाया गया कि पांचों युवकों को अपने सिर पर जूता रखना होगा और यह कबूल करना होगा की उन्होंने गलती की है। इस कबूलनामे के बाद पांचों युवकों को सर पर जूता रखकर पूरे गांव में घुमाया गया। पंचायत के सदस्य ने उन्हें 11 महीने के लिए गांव से बाहर रहने की सजा सुनाई है। इस मामले में गड़खा थानाध्यक्ष ने बताया कि युवकों के घर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। युवकों ने परिजन अगर इसकी शिकायत करते है तो इस मामले में कार्रवाई जरूर की जाएगी।


टैग्स