ब्रेकिंग
पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट

एक साथ 2 बच्चों की मौत पर हंगामा, डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप

BETTIAH: बेतिया के जीएमसीएच में इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई है जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलि

एक साथ 2 बच्चों की मौत पर हंगामा, डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के जीएमसीएच में इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई है जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चों की मौत हुई है। बच्चों की स्थिति गंभीर होने पर परिजन डॉक्टर और नर्स से गुहार लगाता रहा लेकिन समय पर बच्चों का इलाज नहीं किया गया। जिसके बाद दो बच्चों की मौत हो गई। 


वही इस घटना की एक वीडियो सामने आया है जिसमें परिजन नर्स से इलाज के लिए गुहार लगा रहे है। वहीं अस्पताल प्रशासन अपना बचाव करते हुए कहा है कि गम्भीर स्थिति में बच्चों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा था।  और दोनों बच्चों की गंभीर स्थिति में मौत हुई है। 


नर्स से गुहार लगाते परिजनों का वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो मामले में अस्पताल प्रबंधन ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। ऐसे में अब देखना होगा कि लापरवाह डॉक्टर और नर्स पर कब तक कार्रवाई होती है।

टैग्स