ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानामुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशाना

DTO ऑफिस में DM साहब ने की छापेमारी, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले एक दलाल को पकड़ा

GOPALGAL : भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार कोशिश में जुटे रहते हैं. अवैध तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की शिकायत मिलने पर डीएम ने खुद छापेमारी की ह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGAL : भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार कोशिश में जुटे रहते हैं. अवैध तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की शिकायत मिलने पर डीएम ने खुद छापेमारी की है. जिलाधिकारी ने खुद डीटीओ ऑफिस में छापेमारी कर एक दलाल को पकड़ा है. इस कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया. 


घटना गोपालगंज जिले की है. जहां डीटीओ ऑफिस में अवैध वसूली कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की शिकायत के बाद जिलाधिकारी खुद इसकी जांच करने पहुंचे. गोपालगंज जिलाधिकारी अरशद अजीज ने डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिस में छापेमारी कर एक शख्स को अरेस्ट किया. जो पैसे लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया करता था. 



गोपालगंज जिलाधिकारी अरशद अजीज ने बताया कि उन्हें लगातार इस तरह की घटना की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद वो खुद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने पहुंचे. जहां उन्होंने एक ऐसे शख्स को अरेस्ट किया. उसके पास से हजारों रुपये और कई ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किये गए. उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस को आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता