ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

दलाली का अड्डा चलाते गिरफ्तार हुआ सीओ, लैपटॉप और सरकारी दस्तावेज जब्त

PATNA : बिहार में पिछले कुछ महीनों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी में बढ़ोतरी हुई है। अब इसी कड़ी में एक नया मामला राजधानी पटना के कंकरबाग इलाके से निकल कर सामने आया

दलाली का अड्डा चलाते गिरफ्तार हुआ सीओ, लैपटॉप और सरकारी दस्तावेज जब्त
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ महीनों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी में बढ़ोतरी हुई है। अब इसी कड़ी में एक नया मामला राजधानी पटना के कंकरबाग इलाके से निकल कर सामने आया है। 


दरअसल, पटना में सरकार की नाक के नीचे एक सीओ (अंचलाधिकारी) के दलाली के अड्डे का पर्दाफाश हुआ है। कंकड़बाग के एक निजी मकान में संपतचक के सीओ अपना गुप्त कार्यालय संचालित करते थे। जिसके बाद इस बात की सुचना पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को मिला। जिसके बाद उनके निर्देश पर पटना सदर एसडीओ ने सीओ के अड्डे पर छापेमारी कर मकान से कई सरकारी दस्तावेज के साथ-साथ कंप्यूटर और लैपटॉप आदि जब्त किये। जिसके बाद इस मामले में पत्रकारनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस दौरान मौके से एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य सरकारी कर्मचारी से भी इस मामले पूछताछ चल रही है। 


बताया जा रहा है कि,  रात नौ बजे एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को दूरभाष पर सूचना दी गई थी कि संपतचक के अंचल अधिकारी नन्द किशोर प्रसाद निराला कंकड़बाग में पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के ऑरेंज होटल के बगल के एक मकान में अवैध ढंग से अपना कार्यालय खोले हुए हैं।


जिसके बाद जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर श्रीकांत कुंडलिक खंडेकर को आरोपों की जांच के लिए पत्रकार नगर थाना को साथ लेकर स्पॉट पर भेजा। एसडीएम जब मौके पर पहुंचे तो सबकुछ देखकर हैरान हो गए। वहां राजस्व कार्यालय की तर्ज पर गुप्त ऑफिस चलाया जा रहा था। मौके पर दलाल भी मौजूद थे जिनसे सरकारी सूचनाएं शेयर की जा रही थीं।


इस छापेमारी में मनोज कुमार नाम का एक दलाल पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल मिला, जिसमें अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं अन्य के साथ राजस्व संबंधी दस्तावेजों एवं संदिग्ध सूचनाओं का व्हाट्सएप के माध्यम से आदान-प्रदान का पता चला। फिलहाल पूरे मामले की गहन छानबीन चल रही है।