ब्रेकिंग
पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

धारदार हथियार से युवक की हत्या, तालाब में तैरता मिला शव

MUNGER: खबर मुंगेर की है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गये हैं, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ध

धारदार हथियार से युवक की हत्या, तालाब में तैरता मिला शव
First Bihar
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर की है, जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गये हैं, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से उसके ऊपर प्रहार किया गया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना शामपुर थाना क्षेत्र का बागेश्वरी गांव की है। यहां के रहने वाले पान विक्रेता ओम प्रकाश गोस्वामी का बड़ा बेटा सौरभ कुमार दोस्तों के साथ निकला था। जब उसे घर लौटने में देर हुई तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। दोस्पतों से काफी पूछताछ के बावजूद उसका पता नही चल पाया। घरवालों ने थक-हारकर शामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस लापता युवक की तलाश में जुट गई। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने बागेश्वरी दुर्गा स्थान तालाब में  एक शव को देखा तो उनके होश उड़ गये। 


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला। शव की पहचान लापतायुवक सौरभ कुमार के रूप में की गई है। मृतक के शरीर पर कई गहरे जख्म पाए गये हैं, जिसके बाद परिजनों का कहना है कि उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया है। शव की पहचान होते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे हवेली खड़गपुर डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि तालाब से शव को निकाल लिया गया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स