ब्रेकिंग
शराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाईट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराशराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाईट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतरा

DGP ने पुलिस अधिकारियों को दिये क्राइम कंट्रोल करने का टिप्स, कहा..क्रिमिनल को दौड़ाइये नहीं तो वो आपको दौड़ाएगा

PATNA : बिहार के नए DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने आज मैराथन बैठक की। अपनी कुर्सी संभालने के बाद उन्होंने आज पहली बार अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी रेंज आइजी- डीआइजी और डीएम, ए

DGP ने पुलिस अधिकारियों को दिये क्राइम कंट्रोल करने का टिप्स, कहा..क्रिमिनल को दौड़ाइये नहीं तो वो आपको दौड़ाएगा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार के नए DGP राजविंदर सिंह भट्टी ने आज मैराथन बैठक की। अपनी कुर्सी संभालने के बाद उन्होंने आज पहली बार अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी रेंज आइजी- डीआइजी और डीएम, एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें। डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि क्रिमिनल को दौड़ाइये तब ही बिहार में क्राइम कम होगा।


डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि क्रिमिनल को दौड़ाओंगे तब वह कम से कम क्राइम कर करेगा। यदि वह बैठा हुआ है तो खुरापात ही सोचेगा। पुलिस अधिकारियों से डीजीपी ने कहा कि यदि आप नहीं दौड़ाएंगे तो वो आपकों दौड़ाएंगा।


बिहार के डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी ने आगे कहा कि जिन थानों में क्राइम ज्यादा हो रहा है वहां बहुत जल्द मैं जाऊंगा। पुलिस कर्मियों के साथ सभा करेंगे। पुलिस लाइन भी जाएंगे और थानाध्यक्षों से बात कर उनकी कठिनाइयां भी समझेंगे। उस समय भी यही सवाल पूछूंगा कोई नए सवाल नहीं पूछे जाएंगे। डीजीपी ने फिर कहा कि क्रिमिनल को दौड़ाओं तब क्राइम कम होगा। मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि आप क्रिमिनल को दौड़ा नहीं सकते।  


सभी जिलों के एसपी को डीजीपी ने यह निर्देश दिया कि छोटी-छोटी गलतियों पर थानेदारों को सस्पेंड करना बंद करें। उनके साथ समन्वय स्थापित कर काम करें। उन्होंने एसपी से कहा कि पुलिस लाइन में रहने वाले जवानों को ढंग का भोजन मिले। उनके रहने की व्यवस्था बेहतर हो इसकी भी समय-समय पर मॉनिटरिंग की जानी चाहिए।