ब्रेकिंग
शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦12 साल तक मलाई काटती रहीं मैडम... असलियत खुली तो उड़ गए होश! 50 नंबर को 90 बनाकर नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका पर FIR

डीजी से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, अपहृत यशी सिंह की सकुशल बरामदगी की मांग

MUZAFFARPUR: पिछले साल दिसंबर महीने में अपने घर साकेत नगर, बीबीगंज से भगवानपुर मैनेजमेंट कॉलेज के लिए निकली छात्रा यशी सिंह अचानक गायब हो गयी। परिजनों ने लड़की की अपहरण किये जाने क

डीजी से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, अपहृत यशी सिंह की सकुशल बरामदगी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: पिछले साल दिसंबर महीने में अपने घर साकेत नगर, बीबीगंज से भगवानपुर मैनेजमेंट कॉलेज के लिए निकली छात्रा यशी सिंह अचानक गायब हो गयी। परिजनों ने लड़की की अपहरण किये जाने की बात कही थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराये 8 महीने हो गये लेकिन अभी तक यशी सिंह का पता नहीं चल सका। परिजन अपनी बेटी के इंतजार में बैठे हैं। वही यशी सिंह की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर पूर्व मंत्री अजीत कुमार सोमवार को डीजीपी से मिलने पहुंचे। इस क्रम में उन्होंने डीजीपी को एक ज्ञापन भी सौंपा।


पुलिस महानिदेशक को दिये गये ज्ञापन में अजीत कुमार ने इस मामले मेंआठ बिंदुओं पर गहराई से जांच करने की मांग की और स्थानीय पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाये। अजीत कुमार ने डीजी को बताया कि इस अपहरण की घटना के आठ महीने हो गये है। स्थानीय पुलिस यशी सिंह को बरामद करने के बजाय 8 महीने से केवल जांच कर रही है। वही परिजन खासे परेशान है, उन्हें अनहोनी का शंका सता रही है। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी से बात करने पर उनके द्वारा आश्वासन पर आश्वासन दिया जा रहा है। जो गंभीर चिंता का विषय है। 


स्थानीय सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के द्वारा इस मामले को लेकर पुलिस के आलाधिकारी से कई बार मिलकर सकुशल बरामदगी की मांग भी की गई है। इस क्रम में आंदोलन भी हुआ है, लेकिन अब तक मामला जहां का तहां पड़ा हुआ है। डीजीपी ने अजीत कुमार की बातों को गंभीरता से सुनने के बाद इस मामले की जांच कराने और यशी सिंह का सकुशल बरामदगी का आश्वासन दिया। डीजे से मिलने वालों में अजीत कुमार के अलावा सकरा के पूर्व विधायक सुरेश चंचल भी साथ थे। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता