ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

दूल्हे को अपराधियों ने मारी गोली, जयमाला से पहले घटना को दिया अंजाम

DESK: दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर के पास पहुंचा हुआ था. कुछ देर में जयमाल होने वाला था, लेकिन जयमाल से पहले ही अपराधियों ने दूल्हे को गोली मार दी. यह घटना दिल्ली के मुंडका इलाके

दूल्हे को अपराधियों ने मारी गोली, जयमाला से पहले घटना को दिया अंजाम
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर के पास पहुंचा हुआ था. कुछ देर में जयमाल होने वाला था, लेकिन जयमाल से पहले ही अपराधियों ने दूल्हे को गोली मार दी. यह घटना दिल्ली के मुंडका इलाके की है.

दूल्हा को हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बारात में आए कार सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. दूल्हे को गोली मारने के बाद सभी कार से फरार हो गए. इस बीच अफरातफरी का माहौल हो गया. तुरंत लोग दूल्हे को हॉस्पिटल लेकर गए. जहां पर इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया कि दूल्हे की स्थिति खतरे से बाहर है.


रिश्तेदार को भी किया घायल

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दूल्हा रमन की शादी होने वाली थी. वह परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर पहुंचा था. जब अपराधी गोली मारकर फरार होने लगे तो बारातियों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन भागने के दौरान एक बाराती को कार से धक्का मार दिया और फरार हो गए. इसको लेकर दूल्हे के परिजनों ने केस दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

टैग्स