ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

12 मार्च से गायब लड़की की लाश गेहूं के खेत से बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

होलिका दहन के एक दिन पहले एक 16 साल की लड़की अचानक गायब हो गयी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। अगले दिन उसकी लाश गेहूं के खेत से बरामद हुआ। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

BIHAR POLICE
हत्या की आशंका
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS NEWS: खबर रोहतास से है जहां कछवा थाना क्षेत्र से गायब एक 16 साल की लड़की का क्षत विक्षप्त शव अगले दिन आज बरामद हुआ। मृतका की पहचान रचना कुमारी के रूप में हुई है। जो जनेश्वर राम की पुत्री थी। बताया जाता है कि कल 12 मार्च से ही रचना घर से गायब हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।


लेकिन आगले दिन आज 13 मार्च को लेवा गांव में एक गेहूं के खेत से रचना का शव बरामद हुआ। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया। कहा कि अपराधियों ने रचना के साथ अमानवीय सलूक किया है। घटना की सभी बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है। 


परिजनों ने बताया कि घर से महज 200 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत से रचना की लाश मिली है। शव के साथ छेड़छाड़ किया गया है। चेहरे पर कई जगह चोट के निशान है। मृतका के आंख और कान भी क्षतिग्रस्त है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया है। 


परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गयी है। उन्होंने हत्यारों की शिनाख्त कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और मृतका को न्याय दिलाने की मांग की। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता