ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

दारोगा समेत 9 पुलिसवाले गिरफ्तार, ASP ने की बड़ी कार्रवाई

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है. जहां दारोगा समेत 9 पुलिसवालों को अरेस्ट किया गया है. ASP संजय कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली के मामले में इन

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है. जहां दारोगा समेत 9 पुलिसवालों को अरेस्ट किया गया है. ASP संजय कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली के मामले में इन सभी को अरेस्ट किया है.


डिहरी ASP संजय कुमार ने बताया कि डिहरी के पाली पुल के पास बालू वाले ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे. डिहरी थाना में पदस्थापित एएसआई ललन प्रसाद के साथ-साथ 6 सैप के जवान और 2 होमगार्ड जवान को गिरफ्तार किया गया है. वसूली के 8 हज़ार रुपये भी बरामद किये गए हैं.


इस मामले में नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर नगर थाने के एएसआई ललन प्रसाद, सैप जवान दिनेश सिंह, विजय शंकर ओझा, जय किशन प्रसाद, रामानंद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद और होमगार्ड जवान गोविंद तिवारी और सुदामा सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. आरोप है कि चेक पोस्ट पर ड्यूटी में तैनात यह सभी पुलिसकर्मी अवैध ओवरलोडेड बालू लदे वाहनों से वसूली में संयुक्त रूप से जिम्मेवार हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता