ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Crime News: बिहार में 50 रुपये के के लिए PHED कर्मी की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Bihar Crime News: दरभंगा के लहेरियासराय में 50 रुपये के विवाद में पीएचईडी कर्मी पवन प्रसाद की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में 7 जनवरी को 50 रुपये के विवाद में पीएचईडी कर्मी पवन प्रसाद (45) की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। पवन ई-रिक्शा भी चलाते थे। पुलिस ने अब एक किशोर को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। उसके निशानदेही पर दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।


जानकारी के अनुसार, घटना सुइट होम चौक के पास हुई थी। दोनों किशोर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के निवासी हैं। घटना के दौरान पवन के ई-रिक्शा पर दोनों किशोर दरभंगा स्टेशन से सवार हुए और स्वीट होम चौक आने पर उतरे। 50 रुपये कम भाड़ा देने के विवाद के दौरान एक किशोर ने चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे पवन प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।


पवन प्रसाद तीन बच्चों की मां मुस्लिम महिला से दूसरी शादी करने वाले और पीएचईडी के लैब में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी थे। वारदात के बाद सैदनगर काली मंदिर स्थित तालाब में चाकू फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस बरामद करने की कोशिश कर रही है। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया था। 


जांच में सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हत्यारों तक पहुंची। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों किशोरों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने में जुटी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता